Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, November 06, 2009 23:19 [IST]  

danik bhaskarभारतीय मूल की वैज्ञानिक को दो करोड़ का पुरस्कार

दिव्य भास्कर

Umsa Desaiसूरत. गुजरात मूल की उष्मा देसाई (25) ने 2.50 लाख पौंड (एक करोड़ 94 लाख रुपए) की इनामी राशि वाला अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2009 जीता है। ‘इंटरनेशनल यंग साइंटिस्ट कंप्टीशन ऑफ द इयर’ प्रतियोगिता में उन्हें यह पुरस्कार एयरलाइन इंजन क्षेत्र में उनके ‘एयरलाइन इंजन डेवलपमेंट एंड इम्प्रूव इंजन एफिशिएंसी’ नामक रिसर्च पेपर पर मिला है।

दुनियाभर के 40 देशों के 40 वर्ष से कम उम्र के युवा वैज्ञानिकों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में उष्मा ने इंग्लैंड की ओर से प्रविष्टि भेजी थी। इंग्लैंड की एरोस्पेस इंडस्ट्री रोल्स-रॉय एयरलाइंस में बतौर रिपेयर-इंजीनियर कार्यरत उष्मा मूलत: सूरत जिले के कोसमाडा गांव की हैं। हालांकि वे अभी अपने अभिभावकों के साथ नोटिंगहॉम,इंग्लैंड में रह रही हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: