कट्रीना नहीं ऐश्वर्या जैसा बनना है
मुंबई. अगर आपको पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन व बॉलीवुड अभिनेत्री कट्रीना कैफ में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाएगा तो आप किसे चुनेंगे। यह बताना आपके लिए काफी मुश्किल वाला हो सकता है। लेकिन जैकलीन फर्नाडिज के लिए यह बिल्कुल आसान काम है।
जैकलीन को ऐश्वर्या काफी पसंद हैं। श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन ने फिल्म अलादीन में काम कर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। जैकलीन की तुलना कट्रीना कैफ से की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ वास्तव में जैकलीन कट्रीना के नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय के नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं।
उनका कहना है कि वे ऐश्वर्या को एक स्थापित कलाकार बनते हुए देखकर बड़ी हुईं हैं। वे कहती हैं कि वे केवल भारतीय सिनेमा की नहीं बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। जैकलीन ने बॉलीवुड में फिल्म अलादीन से प्रवेश किया है।
फिल्म भले ही नहीं चल पाई है लेकिन जैकलीन को सभी ने काफी पसंद किया है। उनकी अगली फिल्म जाने कहां से आई है में वे एक बार फिर से रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगी।










