जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसके मन में अपने होने वाले बच्चे को लेकर कई तरह की उलझनें होती हैं। वह हमेशा एक स्वस्थ शिशु को जन्म देने पर विचार करती है। यह भावना सिर्फ इंसानों में हो ऐसा नहीं है यहां पनांग नामक यह हथिनी भी ऐसी ही भावना से ओतप्रोत है।
वह भी अपने स्वस्थ शिशु को जन्म देना चाहती है। इसलिए तो ढेर सारी एक्सरसाइज कर रही है ताकि प्रसूति पीड़ा के समय किसी तरह की समस्या न हो और आसानी से बच्च इस दुनिया में आ सके।
जी हां ये 20 वर्षीय हथिनी इस वक्त म्यूनिक के टेअरीपार्क हेलाब्रून जू में है। वह दो साल से गर्भवती है। संभवत: इस माह या अगले माह वह अपने शिशु को जन्म देगी। हम आशा करते हैं कि सबकुछ ठीक रहा तो एक प्यारा सा हाथी का बच्चा इस दुनिया में आएगा।



