Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 00:26 [IST]  

danik bhaskarछाया रहा सफेद धुंधलापन, ठंड का आगाज

Bhaskar News

श्रीगंगानगर. मार्गशीर्ष की शुरुआत के साथ ही ठंड का आगाज होने लगा है। तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को बादलवाही होने से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में सारा दिन धुंधलापन छाया रहा। तापमान और नमी में इजाफा दर्ज किया गया।



मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी सुबह 98 प्रतिशत व शाम को 63 प्रतिशत थी।



मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में मौसम साफ और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को सुबह व शाम को वातावरण में सफेद धुंधलापन गहरा होने से दृश्यता सामान्य से कम रही। मौसम विभाग के अनुसार नमी बढ़ने से वातावरण में तैरते धूल और पानी के कण जमने से ऐसा हो रहा है।



पानी के कणों का आकार एक माइक्रो मिलीग्राम से भी कम है। इससे शाम को सांझ ढलते ही अंधेरा छा गया। पिछले चार दिनों से दिन का तापमान गिरावट पर है। रात को ठंड का अहसास होने लगा है।



गिरावट पर पारा
अधिक. न्यून.
6 नवं. 28.5 13.8
5 नवं. 28.9 14.4
4 नवं. 30.0 15.6
3 नवं. 32.3 16.4

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: