Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 00:34 [IST]  

danik bhaskarरोहडू और ज्वाली में मतदान आज

भास्कर न्यूज

धर्मशाला. ज्वाली और रोहड़ू उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार खाची ने बताया कि रोहडू और ज्वाली में होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं।



दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 145957 मतदाता मतदान करेंगे। रोहडू में 70416 मतदाता हैं, जबकि ज्वाली में 75541 मतदाता हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए 209 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। रोहडू में 118 और ज्वाली में 91 पार्टियां भेजी गई हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस के 581 और होमगार्ड के 209 जवान तैनात हैं।



रोहडू और ज्वाली क्षेत्र के 37 मतदाताओं की उम्र 99 साल से अधिक है। रोहडू में 109 साल की सुनपती पारसा और ज्वाली के बटहाड़ी में 111 साल के बंशीलाल सबसे वृद्ध मतदाता हैं। कांगड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा आरएस गुप्ता ने बताया कि ज्वाली उपचुनाव में क्षेत्र के कुल 75540 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 38780 पुरुष और 36760 महिला मतदाता शामिल हैं।



ज्वाली उपचुनाव के लिए भाजपा से बलदेव राज चौधरी, कांग्रेस से सुजान सिंह पठानिया जबकि दो आजाद प्रत्याशी मदन शर्मा व अशोक सोमल चुनाव लड़ रहे हैं । 7 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना ज्वाली में 10 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: