Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 00:35 [IST]  

danik bhaskarएमडीएलआर ने बिना सूचना बंद की उड़ानें

अशेष शर्मा

planeकुल्लू. दिल्ली-कुल्लू के बीच सस्ती हवाई सेवा देने वाली एमडीएलआर एयरलाइन ने बिना सूचना दिए अपनी हवाई सेवा बंद कर दी है। कपंनी ने घाटे के कारण अचानक यह कदम उठाया है। इससे यात्री काफी परेशान हैं।



दिल्ली-कुल्लू के बीच एमडीएलआर और किंग फिशर की हर रोज उड़ानें हैं। एयर इंडिया हफ्ते में दो बार वुधवार और शुक्रवार को अपनी हवाई सेवा दे रहा है। अब एमडीएलआर कंपनी ने किसी भी सेक्टर पर हवाई सेवा न देने का निर्णय लिया। सूत्र बतातें हैं कि अब एमडीएलआर अपने जहाजों को चार्टर फ्लाइट के तौर पर चलाएगा। अभी कंपनी दिल्ली-कुल्लू सेक्टर के बीच अपनी सेवाएं दे रही थी। प्रतिस्पर्धा के चलते कम किराए में यात्री जहाजों में यात्रा कर रहे थे।



यही नही इस बार के पर्यटन सीजन के दौरान काफी ज्यादा यात्री हवाई यात्रा से कुल्लू-मनाली पहुंचे। एमडीएलआर कंपनी ने इस सेक्टर पर ही नही ब्लकि हिमाचल के शिमला और गगल के लिए काफी कम किराया रखा था जिस कारण अन्य दो कंपनियों ने भी कई तरह के पैकेज यात्रियों को दे रखे थे, लेकिन अब इस सेक्टर और हिमाचल के अन्य स्थानों पर एमडीएलआर की उड़ाने बंद होने से दूसरी कंपनियां यात्रियों को दिए जा रहे पैकेज बंद कर मनमाना किराया वसूल सकती हैं। उधर, एमडीएलआर का कोई भी अधिकारी इस बारे में बात करने को तैयार नही है। एमडीएलआर के जीएम एम कौस्तव धर का कहना है कि यह फैसला उच्चस्तरीय है।



सरकार से किया उडा़ने बढ़ाने का आग्रह



होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष टेक चंद ठाकुर और ट्रेवल एजेंट यूनियन के प्रधान सुभाष शर्मा ने एमडीएलआर की उड़ानें बंद होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसका सीघा नुकसान पर्यटन पर पड़ेगा। उनका कहना है कि प्रतिस्पर्धा के चलते इस सेक्टर पर अब तक कम किराए में यात्री हवाई सफर कर रहे थे तथा इस बार पर्यटक सीजन भी काफी अच्छा रहा है, लेकिन अब काफी अंतर आएगी। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि एमडीएलआर की उड़ानों को या तो फिर से शुरू किया जाए या हफ्ते में दो बार चलने वाली एयर इंडिया की उड़ानों को पूरे हफ्ते तक बढ़ाया जाए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: