Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 00:46 [IST]  

danik bhaskarआरटीआई में हमें सम्मान!

भास्कर न्यूज

शिमला. संतोषजनक और पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए पब्लिक कॉज रिसर्च एसोशिएशन की ओर से दिए जाने वाले देश के पहले नेशनल आरटीआई अवॉर्ड की तीन अधिकारियों को चुना गया है। लिस्ट में कांगड़ा जिला पुलिस प्रमुख अतुल फुलझले का नाम शामिल है।



पब्लिक कॉल रिसर्च एसोशिएशन के आधिकारिक सूत्रों ने भास्कर को बताया कि उनके अलावा पहले अवॉर्ड की दौड़ में चमोली के एसडीएम ललित नायारण मिश्रा और आंध्रप्रदेश के महबूबनगर जिला के जिला राजस्व अधिकारी राज शेखर शामिल हैं।



देश के सर्वश्रेष्ठ पब्लिक इंफॉर्मेशन ऑफिसर को दिए जाने वाले इस इनाम की घोषणा सिने अभिनेता आमिर खान की अध्यक्षता में गठित ज्यूरी करेगी, जिसमें एनआर नारायण मूर्ति, फली एस नरीमन, जस्टिस जेएस वर्मा, पुलेला गोपी चंद, मल्लिका शेरावत, जेएम लिंगदोह और प्रवण रॉय जैसी देश की नामी हस्तियां शामिल हैं। आवॉर्ड के लिए फाइनल नाम की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी और 1 दिसंबर को अवार्ड प्रदान किया जाएगा। अवॉर्ड के रूम में दो लाख रुपए नकद और ट्राफी प्रदान की जाएगी।



देश में बिरला उदाहरण



पुलिस कार्य में पारदर्शिता का देश में यह बिरला ही उदाहरण है। नेशलन आरटीआई अवॉर्ड के लिए आखिरी तीन में पंहुच अतुल फुलझले ने पुलिस फाइलों में बंद सूचनाओं को समय पर आवेदकों को पंहुचाने की पुरजोर कोशिश की है। कांगड़ा जिला पुलिस के सार्वजनिक सूचना अधिकारी के तौर पर अतुल फुलझले के पास सूचना अधिकार कानून के तहत 202 आवेदन आए।



193 संतोषजनक और पूरी सूचनाएं एम माह की निर्धारित समय अवधि से पहले आवेदकों को प्रदान कर दीं। 11 आवेदनों के मामले में ही सूचना हासिल करने वाले को पहली अपील करनी पड़ी जबकि 1 मामले में सूचना हासिल करने के लिए आवेदक को सेकेंड अपील करनी पड़ी। अतुल फुलझले ने बताया कि आवेदक को सही और संतोषजनक सूचना समय पर मिले, उनकी पूरी कोशिश रही है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: