Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 01:58 [IST]  

danik bhaskarरहस्यमय परिस्थितियों में परिवार लापता

Bhaskar News

कुरुक्षेत्र. सेक्टर पांच से एक परिवार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने परिवार की तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि उक्त परिवार खुद ही कहीं चला गया है, हालांकि परिजन अपहरण जैसी आशंका भी जता रहे हैं।



बताते हैं कि बलविंद्र अपनी पत्नी लखविंद्र सिंह, आठ वर्षीय बेटी परमजोत कौर और 14 वर्षीय लड़के दमनजोत सिंह के साथ सेक्टर पांच में किराए की कोठी में रह रहा था। उसके साथ ही माता पिता भी रह रहे थे। कुछ दिन पहले उसके पिता गुरमुख व मां हरिद्वार अपने परिचित से मिलने गए थे।



गुरुवार को वे लोग वापस लौटे तो बलविंद्र, उसकी पत्नी व बच्चे नहीं मिले। इस पर उन्होंने अपने परिचितों व रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बलविंद्र की मारूति कार भी गायब थी, जबकि बाकी सामान मौजूद था।



जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो सदर थाना पिपली को शिकायत की। पिता गुरमुख सिंह के मुताबिक बलविंद्र डीलर का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी एक स्कूल में टीचर है। स्कूल में कोई सूचना नहीं दी गई। यदि वे लोग कहीं जाते तो इस बाबत जरूर सूचना देते।



उनके इस तरह अचानक लापता होने से अन्य परिजन सदमे में हैं। सदर पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है, साथ ही एक टीम उनकी तलाश में लगाई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: