Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:07 [IST]  

danik bhaskarबदला-बदला सा नजर आएगा मिकी

Agency

Mouse लॉस एंजिल्स. दशकों तक वाल्ट डिजनी एंड को. ने मिकी माउस को ‘आयरन कर्टेन’ में छिपा कर रखा। उसकी इमेज में बाल बराबर भी बदलाव नहीं किया। वजह यह थी कि उनको डर था कि हल्का सा बदलाव भी मिकी की ब्रांड-इमेज को नुकसान पहुंचा सकता है और उसके पांच अरब डॉलर के व्यापार को भी धक्का लगेगा।



हालांकि, अब इसमें बदलाव आ गया है। डिज्नी के मालिक चिंतित हैं कि मिकी की इमेज हाल की पीढ़ियों में किसी प्यारे चरित्र की न रहकर कॉरपोरेट ब्रांड की हो गई है। नई पीढ़ी को लुभाने के लिए अब मिकी का भी कायाकल्प किया जा रहा है।



इसकी पहली झलक अगले वर्ष वीडियो गेम एपिक मिकी में दिखेगी। इसमें पहले का सीधा-सादा मिकी अब चतुर, चालाक और तेज बनेगा। वह एक नायक सरीखे काम भी करेगा। इसके अलावा डिज्नी अब मिकी के चलने और बोलने के तरीके को लेकर भी लंबे समय की योजना बना रहे हैं, ताकि उसमें बदलाव किया जा सके।



कुल मिलाकर कह सकते हैं कि मिकी के चाल, चरित्र और चिंतन को पूरी तरह बदलने की तैयारी चल रही है। वारेन स्पेक्टर डिजनी के गेम डेवलपर हैं और वह अपनी उत्तेजना छिपा नहीं पाते। वह कहते हैं कि दुनिया के सबसे मशहूर किरदारों में से एक की छवि बदलने का मौका मिलना सचमुच रोमांचक है।



मिकी के कायाकल्प की तैयारी हालांकि शुरुआती चरण में ही है, लेकिन इसमें शीर्ष के सृजनात्मक और मार्के टिंग गुरुओं की सेवा ली जा रही है। डिज्नी के मुख्य अधिकारी रॉबर्ट ईगर खुद इस प्रोजेक्ट पर निगाह रखे हैं। डिज्नी के अधिकारी हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं, क्योंकि उनको पता है कि मिकी के साथ छेड़छाड़ के लिए कितने दुस्साहस की जरूरत है? वे इसका इंतजार करेंगे कि एपिक मिकी का स्वागत कैसा होता है?



काटरून चरित्रों के साथ सबसे बड़ी खामी यह होती है कि वे हमेशा एक जैसे ही होते हैं। यही वजह है कि अमेरिकियों की कई पीढ़ी तो मिकी को जानती है, लेकिन उसके स्थायी भाव की वजह से उसको प्यार नहीं कर पाते।



अब डिज्नी मिकी को भी टेक्स्ट मैसेजिंग, इंटरनेट और सोशल नेटवर्किग साइट्स वाले युवाओं के लायक बनाना चाहता है। एपिक मिकी एक काटरून वेस्टलैंड में स्थित है, जहां डिज्नी के भूले-बिसरे और अवकाशप्राप्त चरित्र रहते हैं। हालांकि उपभोक्ताओं को अगले वर्ष मार्च-अप्रैल के पहले यह वीडियो गेम नहीं मिलेगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: