वाशिंगटन. अमेरिका में कस्टम एजेंट्स के आश्चर्य की उस समय सीमा नहीं रही, जब उन्होंने लॉस एंजिलिस पोर्ट पर 1965 मॉडल की गाड़ी ‘वोक्सवैगन’ को शिप कंटेनर पर चढ़ाए जाते हुए देखा।
दरअसल 35 साल पहले इस गाड़ी के चोरी हो जाने की रिपोर्ट लिखाई गई थी और काफी अरसा बीत जाने के बाद सभी इसके मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे।लॉस एंजिलिस से नीदरलैंड भेजी जा रही गाड़ी एकदम बढ़िया हालत में है।
एक अधिकारी ने बताया कि 12 जून 1974 को गाड़ी चोरी गई थी। एरिजोना का एक व्यक्ति इसे विदेश में बेचने की कोशिश कर रहा था। गाड़ी के असली मालिक का पता नहीं चल सका है। कर रखा है। अमेरिका अल-शबाब के संबंध अलकायदा से मानता है।