Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:16 [IST]  

danik bhaskarसर्व संभव ने बनाया ‘नर्क’ में एक ‘स्वर्ग’

भास्कर न्यूज

लुधियाना. फोकल प्वाइंट के ‘नर्क’ में छोटा सा ही सही एक ‘स्वर्ग’ भी छुपा है। यह सरकारी मदद से नहीं बना बल्कि प्रशासन व सरकार से हार कर लोगों ने खुद बनाया है। ऐसा संभव किया है ‘सर्वसंभव’ ने। यह संगठन फोकल प्वाइंट फेज छह के ई ब्लॉक के तीस उद्योगपतियों ने मिलकर बनाया है। ध्येय लिया, ‘हम सुधरेंगे, तो जग सुधरेगा’।



संगठन के अतुल सोनी, नरेश बांसल, राजीव मल्होत्रा, सुनील जिंदल, दीपेश जैन, सुमित, दविंदर सिंह ने बताया कि करीब साल पहले उनके इलाके की दशा भी नारकीय थी। निगम अधिकारियों से गुहार लगाकर जब थक गए तो खुद बीड़ा उठाया। यह ठाना की अब दूसरों के लिए मॉडल पेश करेंगे। इस काम की शुरूआत सफाई से की गई।



पूरे ब्लॉक के रास्ते में पड़ा कचरा उठवाया गया। जानते हो वह कितना था। दो-चार नहीं 170 ट्रॉली। खैर फैंका भी वहीं के लोगों ने था। सफाई हो गई तो पौधे लगाए गए। खूबसूरत लैंड स्केपिंग की योजना भी बनाई, नतीजा सबके सामने है। सफाई के लिए संगठन ने अपने सफाई कर्मी रखे हैं।



जिन्हें कचरा बटोर कर नगर निगम के डंप तक पहुंचाने की हिदायत है। इलाके में कोई गंदगी न फैंके, चौकीदार भी तैनात है। कभी की खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइट की जगह अब खुद की लगाई स्ट्रीट लाइट रात को इलाके में रोशनी फैलाती हैं।



अपने इलाके को सुंदर बनाने के लिए वे जेब से साढ़े चार लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। वे चाहते हैं कि सरकार की ओर देखने के बजाए लोग खुद ही अपना आसपास संवार लें।

  share
विचार:

Mahendra Sharma

Saturday, 7th Nov 2009, 22:55
kya baat hai...... All the Best........

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: