Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:19 [IST]  

danik bhaskarभारतीय करी में है स्वाइन फ्लू से बचाने का दम

भास्कर न्यूज

मास्को. अपने लाजवाब स्वाद से दुनियाभर में लोगों का दिल जीतने वाली भारत की मसालेदार करी पूरे विश्व के लिए चुनौती बने स्वाइन फ्लू से बचाव का दम रखती है। यह दावा किसी भारतीय का नहीं, बल्कि रूसी डॉक्टरों का है। इनका कहना है कि भारतीय करी, स्वाइन फ्लू और सर्दी-जुकाम को रोकने में उतनी ही कारगर साबित हो सकती है जितनी डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा।



समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने मास्को सिटी के सेनेटरी एंड एंटी-एपिडेमिक कमेटी के एक अधिकारी के हवाले से बताया, ‘हल्दी, अदरक, जीरा जैसे मसालों से युक्त करी का सेवन कर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इन मसालों में इलाज के कमाल के गुण होते हैं।’ रूस के उत्तरी भाग व पड़ोसी देश यूक्रेन में स्वाइन फ्लू फैलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी लोगों को मसालेदार भोजन के अलावा कच्च प्याज और लहसुन खाने की सलाह भी दी गई है। इनमें एंटी-वायरल गुण होते हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: