Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:30 [IST]  

danik bhaskarसलूंबर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज

Bhaskar News

उदयपुर. सलूंबर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार को होगा। मतदान कराने के लिए 242 पोलिंग पार्टियां, सुरक्षा बल एवं अतिरिक्त पार्टियां निर्धारित स्थलों पर पहुंच गई हैं। सभी मतदान केंद्रों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें पहुंचा दी गई हैं।



जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 52 संवेदनशील मतदान केंद्रोंे पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इन केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में आरएएस रैंक के पांच एरिया मजिस्ट्रेट और 25 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।



राज्य पुलिस के साथ आरएसी, एमबीसी व पंजाब पुलिस गश्त करेगी। मतदान सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर शाम 5 बजे समाप्त होगा। मतदान दल यहां फतह स्कूल में वोटिंग मशीनें जमा कराएंगे। मतगणना 10 नवंबर को होगी।



फतह स्कूल में वोटिंग मशीनें : फतह स्कूल में वोटिंग मशीनें जमा करने के लिए दो कमरे स्ट्रांग रूम के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे। मतगणना एक बड़े हॉल में की जाएगी। मतगणना के दिन मंगलवार को फतह स्कूल में अवकाश रहेगा। मतगणना के दिन उदयपुर नगर पालिका क्षेत्र में शराब तथा नशीली वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।



मतदान दल रवाना : फतह स्कूल से शुक्रवार को मतदान दल रवाना किए गए। उन्हें भेजने के लिए बसें इस्तेमाल की गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बसें व जीपें सीज कर ली थी। जोनल मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट व पुलिस गश्त के लिए जीपें उपलब्ध कराई गई।



मतदान कराने के लिए आवश्यक वस्तुएं व नकद राशि देकर पार्टियों को रवाना किया गया। फतह स्कूल के मैदान में एक तरफ सीज वाहनों की पार्किग तैयार की गई, वहीं दूसरी तरफ पोलिंग पार्टियां व अतिरिक्त स्टाफ के बैठने के लिए शामियाना तानकर कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: