Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, November 07, 2009 02:33 [IST]  

danik bhaskarसभापति व पार्षद के नामांकन आज

Bhaskar News

उदयपुर. नगर परिषद चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र सात से 11 नवंबर तक सुबह साढ़े दस बजे से अपराह्न् तीन बजे तक लिए जाएंगे। आठ नवंबर (रविवार) को अवकाश होने से पत्र दाखिल नहीं होंगे।



जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर परिषद) आनंद कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या एक से 11 तक के नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनके कार्यालय में जमा होंगे। वार्ड संख्या 12 से 22 तक यूआईटी में सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी कार्यालय में, वार्ड 23 से 33 तक कलेक्ट्रेट परिसर में उपखण्ड अधिकारी (गिर्वा) कार्यालय में, वार्ड 34 से 44 तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रोटोकॉल ऑफिसर कार्यालय में तथा वार्ड संख्या 45 से 55 तक यूआईटी में भू विशेषाधिकारी कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।



उन्होंने बताया कि सभापति पद के नाम निर्देशन पत्र एडीएम (सिटी) कार्यालय में जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होंगे और मतगणना 26 नवंबर को होगी। उपाध्यक्षों के चुनाव 27 नवंबर को होंगे।



पांच से अधिक का प्रवेश नहीं : नगरपालिका चुनाव के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते वक्त रिटर्निग / सहायक रिटर्निग अधिकारी के कक्ष में पांच से अधिक व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।



दो कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त : नगर परिषद चुनाव के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर दो कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर आनंद कुमार के अनुसार उप पंजीयक (प्रथम) अनिल कुमार शर्मा को कलेक्ट्रेट परिसर और उप पंजीयक (द्वितीय) अरविंद कुमार जाखड़ को नगर विकास प्रन्यास कार्यालय परिसर के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: