Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:34 [IST]  

danik bhaskarट्रेनें रद्द : यात्री परेशान

Bhaskar News

अम्बाला. चार दिनों में दूसरी बार पंजाब में रेलमार्ग जाम होने से अम्बाला-लुधियाना रेलमार्ग बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार रेलवे को दो एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा छह पैसेंजर ट्रेन रद्द करनी पड़ गई।



रेलमार्ग जाम करने की पूर्व जानकारी होने के बावजूद कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के ज्यादा इंतजाम नहीं किए गए जिस वजह से सैकड़ों यात्री जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकते रहे। 84 के दंगा पीड़ितों को मदद देने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह लुधियाना के पास प्रदर्शनकारियों ने रेलमार्ग जाम किया तो अम्बाला में इसका असर रहा। कैंट रेलवे स्टेशन पर कई गाड़ियां घंटों खड़ी रही।



मजबूरी में कई यात्रियों ने बीच मार्ग में अपनी यात्रा स्थगित की जबकि पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई। स्टेशन पर यात्रियों की खचाखच भीड़ जुट गई, मगर उन्हें लुधियाना, जालंधर के अलावा जम्मू जाने वाली गाड़ियों की जानकारी सही ढंग से नहीं मिली।



केवल एक इंक्वायरी खिड़की पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और यहां व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। रेलवे ने अस्थाई तौर पर किसी अन्य स्थान पर इंक्वायरी आफिस नहीं खोला गया जिस वजह से दिक्कते और बढ़ गई। टिकट खिड़की पर भी रिफंड लेने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। दोपहर रेलमार्ग बहाल हुआ तो ट्रेनें लुधियाना की ओर बढ़ी।



नहीं मिली सूचना



लुधियाना जाने वाले यात्री हरप्रीत सिंह ने बताया कि केवल एक इंक्वायरी काउंटर से ही ट्रेनों की जानकारी मिल रही थी वह भी अधूरी। जिसकी वजह से उन्हें बस का सहारा लेना पड़ रहा है। दिल्ली से अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में परिवार सहित जा रहे हरदेव सिंह ने कहा कि ट्रेन एक घंटे से स्टेशन पर खड़ी है, मगर कहीं से भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही। उन्होंने कहा रेलवे को ऐसे स्थिति में यात्रियों तक सूचना पहुंचानी चाहिए।



छह पैसेंजर ट्रेने रद्द



पैसेंजर ट्रेन नंबर 1यूएलएम, 3यूएलएम, 2यूएलएम, 4यूएलएम, 333 और 334 शुक्रवार रद्द रही। इसके अलावा 2053 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी और 4681 सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलवे को रद्द करनी पड़ी। ट्रेन नंबर 2029 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस और 2471 स्वराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रेलवे ने अम्बाला-लुधियाना रेलमार्ग के बजाए अम्बाला-धुरी-लुधियाना रेलमार्ग से निकाला। रवाना होने से पहले स्वर्ण शताब्दी अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगभग दो घंटे खड़ी रही।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: