Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:37 [IST]  

danik bhaskarवकीलों ने ठप रखा कामकाज

भास्कर न्यूज

lawerपंचकूला. जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को वकीलों ने कामकाज ठप रखा। भिवानी में वकीलों के साथ किए गए र्दुव्‍यवहार पर रोष जताते हुए 400 से अधिक वकील अदालतों में नहीं गए। जिला अदालतों, कंज्यूमर कोर्ट, लेबर कोर्ट सहित अन्य अदालतों में कोई काम नहीं हुआ।



इस दौरान वकील अदालत परिसर के बाहर बैठ गए और इस घटना में संलिप्त आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मनोज अरोड़ा ने कहा कि वकील आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ते हैं, लेकिन यदि वकीलों के साथ ही ऐसा बर्ताव होगा तो आम आदमी का क्या हाल होगा। उन्होंने राज्य सरकार से भिवानी बार एसोसिएशन की मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया, अन्यथा वकील संघर्ष तेज करेंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: