Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, November 07, 2009 02:40 [IST]  

danik bhaskarमोहाली में बिखरा रोड शो

भास्कर न्यूज

road showमोहाली. चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से लांडरां में 9 और 10 नवंबर को कराए जा रहे युवा मेले ‘परिवर्तन-2009’ के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रोड शो निकाला गया।



कॉलेज के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसिडेंट रछपाल सिंह धालीवाल ने रोड शो को रवाना किया, लेकिन जैसे ही रोड शो मोहाली पहुंचा तो वाहनों में बैठे स्टूडेंट्स वाहनों की छतों पर जा बैठे, जबकि कुछ वाहनों की खिड़कियों से लटक गए। कई स्टूडेंट्स मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग कर शहर में घूमने लगे। इससे कई चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थित बन गई।



इस पर एसपी सिटी सुखवंत सिंह गिल की अगुआई में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर रोड शो के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों को रोकर करीब 30 चालान काटे। जैसे ही पुलिस ने चालान काटने शुरू किए तो अधिकतर स्टूडेंट वाहन वापस ले गए और रोड शो मदनपुरा चौक से ही बिखर गया। रोड शो को चंडीगढ़ जाना था, लेकिन मदनपुरा चौक से आगे शहीद बेअंत सिंह चौक तक नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की टीमें भी खड़ी थीं, इसलिए शो मदनपुरा चौक से आगे नहीं जा सका।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: