Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:40 [IST]  

danik bhaskarआज घोषित होंगे कांग्रेस के पार्षद दावेदार के नाम

Bhaskar News

bउदयपुर. नगर परिषद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पार्टी अपने पत्ते पहले नहीं खोलना चाहती है। रणनीति के तहत दोनों ही पार्टी चाहती हैं कि पहले कोई नाम घोषित कर दे, तो उसके जवाब में दमदार दावेदार को मैदान में उतरा जाए। हालांकि भाजपा की जहां सभापति व पार्षद के अंतिम पैनल बनाने की तैयारी चल रही है, वहीं कांग्रेस पैनल बनाकर प्रक्रिया को अंतिम रूप दे चुकी है।



कांग्रेस के महामंत्री व उदयपुर नगर परिषद चुनाव के पर्यवेक्षक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि सभापति और पार्षदों के पैनल तैयार करके प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर नगर परिषद के सभी 55 वार्डो के पार्षद दावेदारों के पैनल तैयार है।



इनमें से कुछ नाम शनिवार शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। बाकी नामों को भी जल्द ही पार्टी की तरफ से हरी झंडी मिल जाएंगी। प्रतिद्वंद्वी दल कुछ नाम घोषित करेगा, तो उनको ध्यान में रखते हुए भी दमदार प्रत्याशी मैदान में उतार जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद प्रत्याशी के नामों की घोषणा उनके द्वारा की जाएगी जबकि सभापति के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंचायती राजमंत्री डॉ. सीपी जोशी, एआईसीसी के प्रभारी सचिव विवेक बंसल मिलकर प्रत्याशी तय करेंगे। सभापति के लिए दावेदारी रखने वालों का पैनल उन्हें सौंप दिया गया हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: