सरकोजी ने ब्रूनी से सीमा में रहने को कहा
लंदन. फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने अपनी पत्नी कार्ला ब्रूनी को हिदायत दी है कि वह अपनी सीमा में रहें और राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करने से परहेज करें। सरकोजी की यह हिदायत ब्रूनी की अपने पति पर जरूरत से अधिक राजनीतिक प्रभाव बनाने की शिकायतों के बीच आई है।
सरकोजी की यूएमपी पार्टी के सदस्यों ने राष्ट्रपति पर अपनी पत्नी के प्रभाव में आने का आरोप लगाया है। ब्रूनी को हाल ही में एक फ्रांसीसी पत्रिक ा ने ‘नई मैरी एंतोनियेत’ करार दिया था। इधर, 2007 के चुनाव के बाद से देश में सरकोजी की रेटिंग सबसे नीचे चली गई है।










