Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:50 [IST]  

danik bhaskarनौकरी नहीं, बेरोजगारी के लिए पंजीकरण

रमेश पाल

करनाल. नौकरी के लिए न सही पढ़े-लिखे युवक-युवती बेरोजगारी भत्ते की चाह में फिर से अपना नाम पंजीकरण कराने लगे हैं। नवंबर माह में तो पंजीकरण कराने वालों और बेरोजगारी भत्ते का फार्म जमा कराने के लिए आवेदकों की भीड़ जुट रही है।



बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए लाइन में खड़े रहकर फार्म जमाए कराए जा रहे हैं। नवंबर माह में बेरोजगार आवदकों के बेरोजगारी भत्ता के फार्म प्राप्त किए जाते हैं। बेरोजगारी भत्ते के लिए युवाओं को 30 नवंबर तक फार्म जमा कराना होता है। भत्ते के लिए आवेदक को पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाना होगा।



ढाई हजार युवा-युवती पा रहे भत्ता



वर्तमान में लगभग 2506 बेरोजगार युवा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से असंध उपमंडल 254, इंद्री उपमंडल में 607 और करनाल में 1645 युवक-युवतियां बेरोजगारी भत्ता पा रहे हैं। करनाल में भत्ता पाने वालों में 1144 पुरुष और 501 महिला, इंद्री में 483 मेल और 124 फीमेल तथा असंध उपमंडल में 215 पुरुष और 39 महिलाएं बेरोजगारी भत्ता ले रहे हैं।



ऐसे करें अप्लाई



बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदकों को फार्म के साथ राशन कार्ड की फोटो कॉपी, डोमिसाइल की फोटोस्टेट, फार्म के 11 नंबर कालम के अनुसार ब्यान हल्फी, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और दो फोटो की जरूरत होती है। सभी फोटों कापी प्रमाणित होनी चाहिए।



अनपढ़ को यहां भी मार



अनपढ़ व्यक्तियों को बेरोगारी भत्ता नहीं दिया जाता है। यहां तक कि दसवीं पास को भी भत्ते नहीं मिलेगा। भत्ता प्राप्त करने के कम से कम मैट्रिक पास होने के साथ दो वर्ष का कोई डिप्लोमा इत्यादि होना चाहिए।



भत्ते के आवेदन करने के लिए नवंबर माह को निश्चित किया हुआ है। 30 नवंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आवेदक का पंजाब नेशनल बैंक में खाता होना चाहिए। - ओपी चंदेल, जिला रोजगार अधिकारी, करनाल

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: