Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:52 [IST]  

danik bhaskarविवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

Bhaskar News

करनाल. ब्याना गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक विवाहिता के मायके की तरफ से किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।



पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई अमल में ला दी है और परिजनों को आश्वस्त किया है कि केस की गंभीरता से जांच की जाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक रानी के भाई मुरारी लाल ने बताया कि रानी का विवाह ब्याना गांव के बलविंद्र के साथ 27 फरवरी 2009 को हुआ था।



उन्हें गुरुवार शाम को सूचना मिली कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे मौके पर पहुंचे तो रानी का शव जमीन पर पड़ा था। उन्हें थोड़ी शंका हुई तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। रानी की मौत के बाद परिजन उसका संस्कार करने के लिए शमशान घाट पहुंच गए।



सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्याना चौकी के इंचार्ज बाल किशन ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्हें भविष्य के लिए भी कहा गया है कि यदि उन्हें किसी पर शक है तो उसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: