Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 02:54 [IST]  

danik bhaskarशहर पर छाया धुंध का गुबार

Bhaskar News

karnalकरनाल. सीजन की पहली धुंध ने शुक्रवार सुबह जिले में दस्तक दे दी। दिनभर धुंध के गुबार ने शहर को ढक कर रखा। धुंध आने से पारा एकदम लुढ़क गया। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले समय में मौसम खराब होने की आशंका है।



शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा।



शुक्रवार को हवा में नमी की मात्रा सुबह के समय 91 व शाम को 38 प्रतिशत रही, जबकि वेपर प्रेशर सुबह के समय 19.8 व शाम को 11.0 एमएम रहा। इस दौरान हवा भी 1.8 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से चली। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह गेहूं की बिजाई के लिए सही है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: