Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 03:07 [IST]  

danik bhaskarभैंस खरीदने रोहतक आया सरपंच लापता

Bhaskar News

रोहतक. हैदराबाद से रोहतक भैंस खरीदने के लिए आया एक सरपंच लापता हो गया है। चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। शहर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।



जानकारी के अनुसार हैदराबाद से 24 सदस्यीय दल रोहतक में भैंस खरीदने के लिए आया हुआ था। यह सभी लोग सचदेवा डेयरी फार्म में ठहरे हुए थे। इस दल में शामिल हैदराबाद के गांव वीरमपेलम गांव का सरपंच कामा श्रीनिवास राव दो नवंबर की रात को लापता हो गया।



सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सरपंच की तलाश की, लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। बताया गया है कि सरपंच श्रीनिवास सिर्फ तेलगू ही बोल सकता है। उसे रोहतक के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: