Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 03:22 [IST]  

danik bhaskarसर्दी में दूसरा दौर होगा ज्यादा घातक

भास्कर न्यूज

कोटा. मौसमी संक्रामक वायरस से फैलने वाले स्वाइन फ्लू से अब तक तीन मौतें होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रोगियों से संपर्क में आने वाले 170 लोगों को टेमी फ्लू टेबलेट दी है, जिससे इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। चिकित्सकों का कहना है कि यह वायरस सर्द मौसम में हवा के जरिए फैलता है इसलिए संदेह होने पर तुरंत जांच कराएं।



पॉजीटिव पाए जाने पर रोगी को एमबीएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराएं। इन दिनों रोगियों के सेंपल जयपुर भेजे जा रहे हैं, वहां से जांच रिपोर्ट दो—तीन दिन में आ जाती है।स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आरजी मीणा ने बताया कि दिल्ली—मुंबई रेलवे लाइन से सीधा जुड़ाव होने से बाहर से आने वाले संदिग्ध रोगियों के जरिए कोटा में सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू के रोगी बढ़ सकते हैं।



उन्होंने स्कूलों व कोचिंग संस्थानों के छात्रों को बचाव के लिए मास्क पहनने की सलाह दी है। सघन आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़भरे बाजारों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम को अवरुद्ध नालियों की सफाई और खाली प्लाटों के गड्डे तुरंत भरने के निर्देश जारी करने चाहिए, जिससे इनमें भरे हुए पानी से मच्छरों का प्रकोप कम हो सके।



व्यक्तिगत स्तर पर रखे ख्याल
ञ्चसंक्रामक स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्तर पर सावधानी रखें, जुकाम होने पर उपचार लें और पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आने से बचें।
डॉ. कुलदीपसिंह राठौड़, डिप्टी सीएमएचओ

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: