Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 03:25 [IST]  

danik bhaskarमिलने लगी सेपरेशन यूनिट की सुविधाएं

भास्कर न्यूज

कोटा. एमबीएस अस्पताल के ब्लड बैंक की सेपरेशन यूनिट शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गई। पहले दिन आधा दर्जन से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिला। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजीव सक्सेना ने बताया कि यूनिट को सुबह 9 बजे से ही शुरू कर दिया था। पहली बार में 8- यूनिट प्लेटलेट्स व पेक्डसेल दोपहर 12 बजे तक मिल गई।



उसी दौरान मरीजों के तीमारदार वहां पहुंच गए। उन्हंे प्लेटलेट्स व पेक्डसेल दी गई। दिनभर मंे दो बार यह प्रक्रिया की गई। इसके बाद 4 मरीजों को पेक्डसेल और प्लेटलेट्स दी गई। यूनिट शुरू होने से अब एमबीएस के मरीजों को निजी ब्लड बैंकों में नहीं जाना पड़ेगा।



डॉ. सक्सेना ने बताया कि सेपरेशन यूनिट शुरू होने की सूचना एमबीएस व जेके लोन के सभी विभागों को दे दी गई है, जिससे वे मरीजों को यहां भेज सकें।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: