Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 03:28 [IST]  

danik bhaskarभाजपा पसोपेश में, कांग्रेस की आज संभावित

Bhaskar News

भाजपा के चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया शनिवार को कोटा आकर पार्टी के प्रत्याशियों की सूची के बारे में कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। इससे पहले पार्टी की छानबीन समितियों के सदस्यों के माध्यम से पूर्व सांसद रघुवीरसिंह कौशल ने सभी वार्डो में प्रत्याशियों के बारे में जानकारी जुटा ली है।



इस जानकारी के आधार पर लगभग सौ दावेदारों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इस सूची पर अब शनिवार को कोर कमेटी चर्चा करेगी। प्रभारी पूनिया ने बताया कि लगभग पचास प्रतिशत सीटों पर प्रत्याशियों के बारे में सर्वसम्मति बन गई है। पचास प्रतिशत पर दावेदार अधिक हैं, जिसे शनिवार को होने वाली बैठक में समाप्त कर लिया जाएगा। वे इस सूची को रविवार को लेकर जयपुर जाएंगे, वहां से प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।



कांग्रेस ने प्रत्याशियों को दी हरी झंडी



कांग्रेस ने लगभग पचास वार्डो के लिए प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। प्रत्याशियों को तैयारी करने के संकेत जयपुर से मिल गए हैं। इनकी सूची कभी भी जारी की जा सकती है। सूची को अंतिम रूप देने के लिए तीनों पर्यवेक्षक शुक्रवार को जयपुर में गृहमंत्री शांति धारीवाल के आवास पर पहुंचे। शाम को फिर से सीएम हाउस में चर्चा की गई। आठ से दस वार्ड के नामों पर थोड़ी से अड़चन आ रही है, बाकी नामों को फाइनल कर दिया गया है।



इन नामों को दी हरी झंडी



आनंद पाटनी, गोविंद शर्मा, ईश्वर गंभीर, विकास जैन, जिगAेश शाह, सोहनलाल, सुभाष सैनिक, आशीष जैन, लिली जैन, सूरजकला, राजीव आचार्य, रुखसाना, नवल तुरावा, टिन्नू चतुर्वेदी, मुकेश गंभीर, देवेन्द्र चौहान, भूपेन्द्र धाकड़, महिपालसिंह आदि शामिल है। हालांकि अभी इनके बारे में अधिकृत घोषणा नहीं हो पाई है। पार्टी इनमें बदलाव भी कर सकती है। सबसे अधिक टिकट शांति धारीवाल समर्थकों के खाते में जाने की उम्मीद है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: