अगले सप्ताह सरिस्का शिफ्ट होगा बाघ
जयपुर. रणथंभौर से सरिस्का अभयारण्य में बाघ की शिफ्टिंग अब अगले सप्ताह होगी। फिलहाल विभाग को केंद्र से हेलिकॉप्टर की क्लियरेंस मिलने का इंतजार है।
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक आर.एन. मेहरोत्रा ने बताया कि बाघ की शिफ्टिंग के लिए विभाग की तैयारियां पूरी हैं। हेलिकॉप्टर का क्लियरेंस अगले एक-दो दिन में मिलने की संभावना है।
क्लियरेंस मिलते ही बाघ शिफ्टिंग की तिथि तय की जाएगी। मेहरोत्रा ने बताया कि शिफ्टिंग के लिए चार बाघों की पहचान की गई है। इनमें नर और मादा दोनों हैं। पहले एक बाघ को शिफ्ट किया जाएगा, बाद में अगले चरण में दो अन्य बाघों को ले जाने की योजना है।










