आखिरी दिन पांच सौ फार्म जमा
अजमेर. नेट जेआरएफ के लिए आवेदन के आखिरी दिन पांच सौ आवेदन फार्म एमडीएस यूनिवर्सिटी में जमा किए गए। एक दिन पहले तक अंदेशा था कि इस बार अभ्यर्थियों की संख्या एक हजार से कम ही होगी, लेकिन आंकड़ा पिछले वर्ष की तरह बारह सौ से ऊपर पहुंच गया है।
को— ऑर्डिनेटर को लेकर चल हरी खींचतान के खत्म होते ही अब नेट जेएआरएफ के आवेदनों की संख्या में इजाफा हुआ है। गुरुवार तक नेट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या महज 600 थी, लेकिन शुक्रवार को आखिरी तारीख होने के कारण आवेदनों की संख्या भी बढ़ गई। शुक्रवार की शाम पांच बजे तक गिने गए आवेदनों की संख्या 1086 थी। इसके अलावा एमडीएस यूनिवर्सिटी के प्राप्ति विभाग और डाक शाखा में भी कम से कम तीन सौ फार्म होने की संभावना है। इन फार्मो की गिनती शनिवार को की जाएगी।










