Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 03:43 [IST]  

danik bhaskarदो और बच्चें को डेंगू

भास्कर न्यूज

अजमेर. डेंगू का प्रकोप फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दो और बच्चों का नाम डेंगू पीड़ितों की फेहरिस्त में शामिल हो गया। दोनों को जेएलएन अस्पताल के शिशु रोग विभाग में भर्ती किया गया है।



डेंगू संदिग्धों की शुक्रवार को आई रिपोर्ट ने दो बच्चंे का और इजाफा कर दिया है। नला बाजार में रहने वाले 10 वर्षीय सर्वज्ञ और शीशाखान निवासी 5 वर्षीय कौसरजहां की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।



बुधवार और गुरुवार को शिशुरोग विभाग में लाए गए दोनों बच्चों को तेज बुखार, सर्दी, शरीर में जकड़न होने के वजह से डेंगू का संदिग्ध माना गया था और इनके खून के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनांे बच्चें को डेंगू है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: