Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 03:51 [IST]  

danik bhaskarपुस्तकप्रेमियों का सैलाब

भास्कर न्यूज

book fearभोपाल. दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित विशाल बुक फेयर-2009 का रविवार को अंतिम दिन है। इस अनूठे बुक फेयर में शहर के पुस्तक प्रेमियों का भारी हजूम देखा जा रहा है। फेयर में दुनिया भर के लेखकों और पब्लिशर्स की किताबों की उपलब्धता ने पुस्तक प्रेमियों की रुचि और बढ़ा दी है।



शुक्रवार को फेयर में लगे पॉपुलर कंप्यूटर्स स्टॉल से एक रिसर्च स्टूडेंट ने 20 हजार की कीमत वाली किताब खरीदी, जिसका नाम था, ‘बायोफिजिकल केमेस्ट्री ऑफ मेंबरिंग फंक्शन ’।



आज मिलेगी 2.5 लाख की किताब



रिसर्च स्कॉलर्स के लिए हर तरह की किताब पॉपुलर बुक स्टॉल पर उपलब्ध है। 2.5 लाख रुपए की कीमत वाली ‘आर्गेनिक केमेस्ट्री’ पर बुक शनिवार को फेयर में उपलब्ध होगी।



बह रही है ज्ञान की गंगा



इस विशाल बुक फेयर में देश के प्रतिष्ठित गोरखपुर गीता प्रेस स्टॉल पर ओशो, गीता, उपनिषद, धार्मिक केलेंडर के साथ महापुरुषों की जीवनियों और संस्मरण खरीद कर लोग जीवन को परिष्कृत करना चाह रहे हैं। इसी स्टॉल पर काफी गौर से पुस्तकों की विविधता को निहारते 56 वर्षीय राजबहोर शर्मा ने बताया कि इस स्टॉल पर जिन किताबों के बारे में कभी नहीं सुना और जिन्हे कभी नहीं देखा, मौजूद हैं।



करीना के साइज जीरो पर बुक



फेयर में चंदना बुक हाउस के संचालक मधुर चंदना ने बताया कि करीना के साइज जीरो पर लिखी गई रुजुदा दिवेकर की किताब ‘डॉन्ट लूज योर माइंड, लूज योर व्हेट’ हाथों हाथ बिक रही है।



आईआईएम सक्सेस स्टोरी



आईआईएम की छात्रा रही रश्मि बंसल की किताब ‘स्टे हंगरी, स्टे फुलिश’ आईआईएम के छात्रों की प्रेरणादायक सफलता की कहानियों पर आधारित है। राजपाल पब्लिकेशन्स का हिंदी साहित्य भी काफी पसंद किया जा रहा है। लैंडमार्क बुक स्टोर के मनीष गुप्ता का कहना है कि इस बार युवाओं में कैंपस फिक्शन का जबर्दस्त आकर्षण देखा जा रहा है।



मंजुल पब्लिकेशन स्टॉल पर रिच डेवास की 10 शक्तिशाली वाक्य, नथेनियल ब्रैंडेन की अपना आत्म गौरव कैसे बढ़ाए सहित अन्य मोटिवेशनल बुक्स युवा पाठक पसंद कर रहे हैं। उपकार बुक के स्टॉल पर बैंक पीओ सहित एनडीए सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं की किताबों की खासी मांग है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: