Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:01 [IST]  

danik bhaskarलाखों के जेवर और नकदी लूटी

भास्कर न्यूज

अमृतसर. गांव खापड़खेड़ी में वीरवार देर रात हथियारबंद लुटेरों ने लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली। थाना छेहर्टा पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि एक माह पहले भी लुटेरों ने हथियारों के बल पर गांव बासरके भैणी और बासरके के चार घरों में लाखों की लूट की थी।



पुलिस अब तक इन मामलों को भी सुलझा नहीं पाई है। कंवलजीत कौर ने बताया कि वीरवार रात वह परिवार सहित सो रहे थे। घर में उनके दादा ससुर निंरजन सिंह व अन्य सदस्य थे। देर रात छह सात लुटेरे घर में जबरन घुस आए। सभी के पास बंदूकें, तलवारें और तेजधार हथियार थे।



घर में घुसते ही उन्होंने छह माह की बच्ची मुनताज और आठ वर्षीय प्रितपाल को उठाकर उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो दोनों को मार डालेंगे। इसी बीच उनके साथी घर को खंगालने लगे। लुटेरे घर से 21 तोले सोना व पांच हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।



पुराने मामले अनसुलझे



ज्ञात रहे कि इससे पहले भी लुटेरे हथियारों के बल पर बासरके भैणी और बासरके के घरों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। हालत यह है कि पुलिस इन केसों को तो सुलझा नहीं पाई कि नई वारदात सामने आ गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: