Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:09 [IST]  

danik bhaskarपेंशनर्स करा सकेंगे निजी अस्पतालों में इलाज

Bhaskar News

जयपुर. पेंशनर्स और उनके परिजन भी अब निजी अस्पतालों में इलाज करवा सकेंगे। एसएमएस अस्पताल की दरों पर इलाज के खर्चे का पुनर्भरण किया जा सकेगा।



वित्त विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को सभी विभागों को स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस संबंध में विभाग ने 6 फरवरी 2009 को एक परिपत्र पहले ही जारी कर दिया था।



इसमें निजी अस्पतालों में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिजनों को इलाज की सुविधा दिए जाने के बारे में विस्तृत उल्लेख किया गया था।



इसके बाद भी विभिन्न विभागों की ओर से यह परिपत्र के पैरा ए को लेकर यह संदेह व्यक्त किया जा रहा था कि पेंशनर्स और उनके परिजनों के इलाज खर्चे का पुनर्भुगतान कैसे होगा? परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस योजना का लाभ सभी पेंशनर्स और उनके परिजनों को मिलेगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: