दहेज प्रताड़ना के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार
जयपुर. दहेज के लिए अपनी डाक्टर पत्नी से मारपीट कर उसे घर से निकालने के मामले में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉ. मनोज गर्ग(38) बैंक कॉलोनी महेश नगर विस्तार का रहने वाला है। इस संबंध में उसकी पत्नी डॉ. प्रतिभा अग्रवाल ने 26 सितंबर को मामला दर्ज कराया था कि उसकी शादी 3 फरवरी 2001 को मनोज के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिनों बाद से ही मनोज ने दहेज में 3 लाख रुपए की मांग करना शुरु कर दिया, लेकिन प्रतिभा के परिजनों ने दहेज देने से इंकार कर दिया।
इसके बाद आरोपी डाक्टर उसे मारपीट कर दहेज के लिए प्रताडित करने लगा। गिरफ्तार डाक्टर मनोज चुरु के जसरासर गांव में तैनात है तथा डाक्टर प्रतिभा गर्ग वेटेनरी डाक्टर है।










