Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:13 [IST]  

danik bhaskarजीप ने उजाड़ दी दुनिया

Bhaskar News

indore_01इंदौर. शुक्रवार सुबह देवास नाका क्षेत्र के बजरंगनगर कांकड़ में आंगन में बैठे लोगों पर जीप चढ़ गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 माह की बेटी, मां और चाचा गंभीर घायल हो गए। कोल डिपो में जीप (टाटा 207) खड़ी करने के दौरान क्लीनर की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

सुबह करीब पौने नौ बजे लखन पिता फूलसिंह (३६), उनकी भाभी सावित्रीबाई पति मैनसिंह (40) और सावित्री की बेटी सुनीता पति कृष्णा (२२) आंगन में बैठे बात कर रही थी। सुनीता के साथ उसकी 4 माह की बेटी तनिषा भी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार भानु की जीप तेजी से आई और उन्हें रौंद दिया।

गंभीर रूप से घायलों को लखन के भाई बलराम व परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सुनीता को मृत घोषित कर दिया। लसूड़िया पुलिस के प्रधान आरक्षक भालचंद ने बताया भानु के क्लीनर कमल ने गाने सुनने के लिए जीप चालू की और इसी दौरान एक्सीलेटर दबा दिया और जीप उन लोगों पर चढ़ गई। पुलिस ने जीप जब्त कर ड्राइवर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

ससुराल जाने वाली थी सुनीता

सुनीता शनिवार को खरगोन जिले के बाईखेड़ा गांव स्थित ससुराल जाने वाली थी। आंगन में बैठकर वह मायकेवालों से विदाई के कपड़े तथा अन्य सामानों की खरीदी पर बात कर रही थी, तभी हादसा हो गया।

उठ गया मां का साया

हादसे के वक्त तनिषा मां सुनीता की गोद में बैठकर दूध पी रही थी। जीप एकदम आई और उसके सिर से मां का आंचल छीन ले गई। तनिषा भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

मौत की खबर से अनजान

अस्पताल में जो भी परिचित आ रहा था, उससे लखन एक ही बात दोहरा रहा था कि मैं ठीक हूं। जाकर भतीजी सुनीता व भाभी से मिल लें। लखन व सावित्रीबाई की हालत देख परिजन ने सुनीता की मौत की खबर उन्हें नहीं दी थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: