Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:14 [IST]  

danik bhaskarपहले निकाला गुबार, फिर बनाया पैनल

भास्कर न्यूज

बीकानेर. अब तक नगर निगम चुनावों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कर रही भाजपा शुक्रवार को अस्त-व्यस्त हो गई। हालांकि नेताओं ने भाटी के बयान से होने वाले डेमेज कंट्रोल को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन कुछ नेताओं की आपत्तियों ने नियंत्रण की कोशिशें फेल कर दी।



आखिरकार दोपहर बाद लालगढ़ पैलेस परिसर में विधायक सिद्धिकुमारी के आवास पर बैठक हुई और इस बैठक में नेताओं ने अपना गुबार भी निकाला। कार्यकर्ताओं ने अपनी आशंकाएं व्यक्त की। सर्वे रिपोर्ट खारिज करने और नए प्रत्याशियों को सामने लाने की प्रक्रिया में कहीं संगठन में काम करने वाले हाशिये पर नहीं रह जाएं, यह चिंता भी सामने आई।



आखिरकार तय हुआ कि सर्वे रिपोर्ट तो प्रभारी आएंगे तब खोलेंगे लेकिन इससे पहले सभी मंडल के स्तर पर पैनल बनवा लिए जाएं। मंडल पदाधिकारी अपने-अपने पैनल बनाकर विधायक, सांसद और संगठन को सौंप दें। दो दौर में हुई इस बातचीत के बाद आखिर सभी की सहमति इस बात पर हुई कि जो पैनल बनेगा, उसके नाम को काटा जाएगा तो उसका कारण भी पूछा जाएगा।
इसके बाद जुटे मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने पैनल बनाए और शाम तक अधिकांश मंडलों के पैनल सौंप भी दिए गए। दूसरी ओर देवीसिंह भाटी के कार्यकर्ता भी अपने-अपने क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट लेकर कस्तूरी निवास पहुंचते रहे। अब नेताओं को भाजपा के बीकानेर नगर निगम चुनाव प्रभारी महावीर प्रसाद जैन के बीकानेर आने का इंतजार है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: