Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:12 [IST]  

danik bhaskarभैस व कट्टे की कोर्ट में हुई पेशी

महेन्द्र पाल गुप्त

अमृतसर. जिला कचहरी में शुक्रवार को उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब चोरी के मामले में भैंस और कट्टे को जेएमआईसी अर्चणा कंबोज की अदालत में पेशी पर लाया गया। गांव पाखरपुरा निवासी दलबीर सिंह की 2 भैंसे चोरी हो गई थीं। इनमें से एक गर्भवती थी।

थाना कत्थूनंगल पुलिस ने एक महीने बाद एक भैंस बरामद कर ली। उस समय वह एक कट्टे को जन्म दे चुकी थी। दलबीर ने बताया कि उसकी दूसरी भैंस अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। चोर भैंसों को गाड़ी में लाद कर ले गए थे। जाते समय उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई।

पुलिस ने बटाला निवासी छिंदी, अमरीक सिंह और राजीव को पकड़ा था। भैंस मालिक ने भैंस व कट्टा अदालत से सुपुर्दगी पर लिए थे। अदालत ने केस ऑफ प्रापर्टी के तौर पर उसे दोनों को सुनवाई के दौरान पेश करने को कहा था।





  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: