Saturday, November 07, 2009 04:24 [IST]
चुनाव में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
भास्कर न्यूज
भोपाल. निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट द्वारा निरस्त करने फैसले के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई की अगली तारीख 16 नवंबर तय की गई है। याचिका ग्राह्य करने और चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने पर एक साथ सुनवाई होगी।










