Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:26 [IST]  

danik bhaskarकुलपति को राजभवन ने भेजा एक और पत्र

Bhaskar News

इंदौर. कुलपति डॉ. अजितसिंह सेहरावत के खिलाफ राजभवन से एक के बाद एक पत्र भेजकर इनके जवाब मांगे जा रहे हैं। कुलपति ने राजभवन से भेजे गए पहले पत्र का अब तक जवाब भी नहीं दिया था कि शुक्रवार को उन्हें दूसरा पत्र मिल गया।



इस पत्र में सांसद प्रेमचंद गुड्डू और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य अजय चौरड़िया द्वारा भेजी गई शिकायत के आधार पर जवाब मांगा गया है। इस पत्र में कुलपति से यह पूछा गया है कि क्या आपने जान-बूझकर यूनिवर्सिटी में व्याप्त अनियमितताओं व शैक्षणिक कार्यो की अनदेखी की है?



क्या आपने अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है? राजभवन ने 15 दिन में इनका जवाब मांगा है। कुलपति एक-दो दिन में जवाब भेजेंगे। मान्यता को लेकर की थी शिकायत- सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने 26 अक्टूबर को राजभवन में भेजे गए शिकायती पत्र में कहा था कि तीस कॉलेजों ने शासन से मान्यता प्राप्त करने के बाद यूनिवर्सिटी से एफिलिएशन मांगी थी, लेकिन नए सत्र का पहला सेमेस्टर पूरा होने के बाद भी इन्हें लंबित रखा गया। कार्यपरिषद की पांच बैठकें हुईं लेकिन उनमें इससे संबंधित प्रस्ताव नहीं आया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: