Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:26 [IST]  

danik bhaskarमंत्री ने सभी सीएमओ को दिए शोकाज नोटिस

भास्कर न्यूज

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की उदासीन कार्यशैली से नाराज स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा ने अब पूरे प्रदेश के 50 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी कर दिए हैं।



संभवत: यह पहला मौका है जब किसी मंत्री ने अपने पूरे विभाग के अधिकारियों को इतनी बड़ी संख्या में कटघरे में लिया हो। इन पर आरोप है कि उन्होंने विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं को जमीन पर क्रियान्वित करने में उदासीनता बरती है।



टीकाकरण कार्यक्रम हो या जननी सुरक्षा, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम हो या आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान, परिवार कल्याण कार्यक्रम ऐसी तमाम योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट इन मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ रही है। बताया जाता है कि समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री इस बात से सख्त नाराज रहे कि कई जिलों में तो बजट का उपयोग ही नहीं किया गया है।



शिशु तथा मातृ स्वास्थ्य को लेकर की जा रही इस ढील-पोल के खिलाफ कई बार चेतावनी दी गई। लेकिन जिलों से कोई सकारात्मक परिणाम स्वास्थ्य मंत्री को नहीं मिले। इससे असंतुष्ट होकर स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सीएमएचओ को नोटिस जारी कर दिए हैं।



दो को अन्य नोटिस भी



स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा के निर्देश पर उप संचालक डॉ. जेपी खरे को टीकाकरण कार्यक्रम में प्रगति संतोषप्रद नहीं होने पर शोकाज नोटिस दिया गया है। रीवा के सीएमएचओ तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक को जननी सुरक्षा योजना की रिपोर्ट न देने और जननी सुरक्षा के अंतर्गत होने वाले भुगतान लंबित होने के बारे में भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: