Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:28 [IST]  

danik bhaskarअपर आयुक्त को लंबी छुट्टी पर भेजा

Bhaskar News

इंदौर. विधायक मालिनी गौड़ से खराब व्यवहार करने के आरोप में नगर निगम के अपर आयुक्त विवेक सिंह को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा ने कहा कि शासन स्तर से इस संबंध में निर्णय न होने तक श्री सिंह निगम में काम नहीं कर पाएंगे।



शुक्रवार को शहर आगमन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भाजपा महिला मोर्चा और अन्य लोगों ने इस मामले में ज्ञापन सौंपे। भाजपा विधायकों के साथ महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा ने भी मुख्यमंत्री से अलग से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मामला समझने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



माना जा रहा है कि एक-दो दिन में विवेक सिंह के खिलाफ शासन स्तर से कोई निर्णय लिया जा सकता है। अपर आयुक्त विवेक सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके बड़बोलेपन और अजीब व्यवहार के बीच जवाहर मार्ग का प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज इस तरह कहर बरपाएगा।



विवेक सिंह की सजा गुरुवार रात को भाजपा कार्यालय में विधायक मालिनी गौड़, महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, नगर अध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, भंवरसिंह शेखावत की उपस्थिति में तो मुकर्रर कर दी गई थी लेकिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने उस पर अपनी मुहर नहीं लगाई।



हालांकि विवेक सिंह को मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर दी गई सारी जिम्मेदारियों से मुक्त रखा गया। सूत्रों के मुताबिक निगमायुक्त सीबी सिंह ने गुरुवार रात को ही विवेक सिंह को सारे कार्यक्रमों से दूर रहने की सूचना दे दी थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: