‘मध्यप्रदेश में स्वागत है हर भारतवासी का’
इंदौर. शुक्रवार को इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उस विवाद को वहीं समाप्त करने की कोशिश की जिसमें उनके द्वारा दिए गए बयान में बिहार-उप्र के लोगों को यहां रोजगार नहीं दिए जाने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री ने इस बयान का खंडन करते हुए कहा मैंने इस तरह की कोई बात नहीं कहीं।
श्री चौहान ने संवाददाताओं से कहा मैंने यह अवश्य कहा है कि जहां कहीं भी उद्योग-धंधे या कारखाने लगें वहां 50 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। कल-कारखानों में जिनकी जमीनें जाती हैं उनकी पीड़ा दूर की जाना चाहिए। यदि स्थानीय लोग प्रशिक्षित नहीं हैं तो उन्हें प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रत्येक भारतवासी का मध्यप्रदेश में स्वागत है।










