Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:31 [IST]  

danik bhaskarमोबाइल पर फ्री में होंगी बातें- पित्रोदा

Bhaskar News

indore_03इंदौर. अगले 5-10 साल में ही सूचना-संचार के क्षेत्र में एक और क्रांति आएगी। मोबाइल से बात करने के लिए जेब पर भार नहीं पड़ेगा। लोग मोबाइल से मुफ्त में बातें करेंगे। मोबाइल और एडवांस हो जाएगा। बातचीत के बजाय इसका उपयोग डेटा के आदान-प्रदान में अधिक होने लगेगा।

यह बात शुक्रवार रात इंदौर पहुंचे सूचना क्रांति के जनक माने जाने वाले और नॉलेज कमीशन के चेअरमैन सैम पित्रोदा ने भास्कर से खास चर्चा में कही। उन्होंने मोबाइल की अगली आधुनिकतम टेक्नोलॉजी के बारे में बताते हुए कहा कि मोबाइल लोगों के लिए इतने दैनिक उपयोग की चीज बन जाएगी कि हर समस्या का समाधान उसकी चिप में होगा। मसलन वह कहां खड़ा है। उसे किस डायरेक्शन में जान है। पूछताछ केंद्र से जुड़ी अन्य चीजें भी मोबाइल के एक क्लिक पर उपलब्ध होगा।

सुपर पॉवर नहीं जमीनी मजबूती जरूरी

श्री पेट्रोदा ने कहा आने वाले सालों में भारत को सुपर पॉवर बनाने की बातें करना बेमानी है। आज भारत को सुपर पॉवर की नहीं बल्कि जमीनी रूप से मजबूत होने की अधिक जरूरत है। बदलती परिस्थतियों को देखते हुए आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करना प्राथमिकता होना चाहिए।

टैक्नोलॉजी को ग्रेड नहीं दी जा सकती

टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व में भारत का स्थान प्रश्न के जबाव में उन्होंने कहा टैक्नोलॉजी के आधार पर किसी देश की ग्रेड नहीं मापी जा सकती। क्योंकि ग्रेड इस बात पर निर्भर करती है कि किसके द्वारा और किन परिस्थतियों में दी गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: