Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 04:59 [IST]  

danik bhaskarनए साल में मिलेगा तोहफा

Bhaskar News

sonipatसोनीपत. प्रदेश की लाइफलाइन कहे जाने वाले कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे जनवरी से शुरू हो जाएगा। भले ही इसका एक हिस्सा शुरू हो, लेकिन इससे मानेसर से पलवल जाने के लिए कुछ ही मिनट लगेंगे।



इसके साथ ही कुंडली से लेकर मानेसर तक जीएसपी और डब्ल्यूएम की लेयर बिछानी भी शुरू हो गई है।पिछले पांच वर्ष से केएमपी का काम चल रहा है। कदम-कदम पर केएमपी के रास्ते में अड़चनें आ रही हैं।



135 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस हाई-वे पर बनने वाले तीन आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) की परमिशन नहीं मिलना प्रोजेक्ट को पीछे धकेल रही है। हालांकि रेलवे ने टेस्ट रिपोर्ट पास कर दी है, अब सिर्फ लोड टेस्ट की बारी है। हालांकि अभी परमिशन लगने में कुछ और समय लग सकता है, लेकिन बाकी काम जोरों पर चल रहा है।



मानेसर और पलवल के बीच अंतिम लेयर बिछाने का काम चल रहा है। चूंकि उस क्षेत्र में आरओबी नहीं है, इसलिए वहां कम परेशानी है। केएमपी लिमिटेड के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया था कि वे एक नवंबर तक इस टुकड़े को शुरू कर देंगे। लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो सका। अब नए साल में इसका शुभारंभ होने की उम्मीद है। इस हिस्से के शुरू होने से मानेसर से पलवल कुछ ही मिनटों में पहुंचना संभव हो सकेगा।



जीटी रोड पर पुल का निर्माण भी शुरू



केएमपी को ईस्टर्न पैरीफरी से जोड़ने के लिए जीटी रोड पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। हालांकि दूसरी तरफ की भूमि का भी अभी तक अधिग्रहण नहीं हो सका है, लेकिन केएमपी अपना काम करने में जुटा है।



रेलवे की मुजूरी की आस



केएमपी पर काम जोरों से चल रहा है। मानेसर से पलवल तक का टुकड़ा जनवरी तक और कुंडली से मानेसर तक का एक्सप्रेस-वे अगले साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी काम को प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। आरओबी के लिए रेलवे की मंजूरी भी जल्दी ही मिलने की उम्मीद है। - एसके सिंह,वरिष्ठ महाप्रबंधक केएमपी

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: