Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 05:12 [IST]  

danik bhaskarछत्रीचौक की सुंदरता झलकी

भास्कर न्यूज

उज्‍जैन. नगर निगम ने छत्रीचौक को निखारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाए गए। इससे सुंदरता झलकने लगी। इससे व्यापारी भी खुश हो गए। गोपाल मंदिर-छत्रीचौक शहर का मुख्य व्यापारिक स्थल होने के साथ तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल भी है।



गैंग ने शुक्रवार को छत्रीचौक व गोपाल मंदिर के सामने से ठेले, खोमचे और सड़क पर दुकान लगाने वालों को हटा दिया। दुकानदारों ने विरोध भी किया लेकिन सख्ती के कारण उन्हें हटना पड़ा। इन्हें गलियों में और ढाबारोड पर अस्थायी जगह दी गई। छत्रीचौक में फल विक्रेताओं के ठेले नहीं हटाए गए। ये 13 दुकानदार हैं जिन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया था।



दुकानदार सहयोग को तैयार: कपड़ा व्यवसायी विजय नामदेव ने कहा ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी नहीं आएगी। पेंट व्यवसायी कादर भाई बोले बड़ा सुकून हो गया है। वाहनों को निकलने में परेशानी आती थी। श्याम खेमानी ने कहा ठेलेवालों के कारण ग्राहकी पर असर पड़ा है। कपड़ा प्रतिष्ठान के प्रबंधक अभय जैन ने कहा छत्रीचौक, गोपाल मंदिर इलाका हमेशा ऐसा रहे तो अच्छा है। यातायात, शोर-शराबा और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगेगी। विकास के लिए नगर निगम व्यापारियों से जो भी सहयोग मांगेगी वह देने को तैयार हैं।



सौंदर्यीकरण करना है



गोपाल मंदिर छत्रीचौक क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए अतिक्रमण हटाए हैं।



चंद्रमौली शुक्ला, आयुक्तनगर निगम



क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होना चाहिए लेकिन यहां से विस्थापित किए गए छोटे दुकानदारों के लिए निगम जगह उपलब्ध कराए। इसके बाद इन्हें हटाए।



प्रकाश शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद (वार्ड 20)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: