Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, November 07, 2009 05:17 [IST]  

danik bhaskarबालदिवस पर प्रदेश को देंगे अनूठा संदेश

भास्कर न्यूज

उज्‍जैन. सफाई और स्वच्छता के मामले में उज्जैन जिला बाल दिवस (14 नवंबर) पर प्रदेश को अनूठा संदेश देगा। बालदिवस के आयोजन सफाई और स्वच्छता पर केंद्रित होंगे। दैनिक भास्कर की पहल पर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।



जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से दैनिक भास्कर के ‘आओ सारे, नगर संवारे’ अभियान के छठे दिन महाकालेश्वर मंदिर के निकट स्थित महाराजवाड़ा परिसर में आयोजित शिविर में सराफा स्कूल की सौ से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। बालिकाओं में सफाई और स्वच्छता को लेकर जो उत्साह और जागरूकता दिखाई उससे न केवल अतिथि और जनप्रतिनिधि अपितु अधिकारी भी आश्चर्यचकित थे।



बालिकाओं के इस उत्साह को देखते भास्कर के कार्यकारी संपादक विवेक चौरसिया ने सुझाव दिया कि स्कूलों में बालदिवस के आयोजन सफाई और स्वच्छता पर केंद्रित किए जाएं। बच्चे इसके लिए सुझाव दें, विचार व्यक्त करें। अपनी भावनाएं जाहिर करें। इसके बाद नजारा बदल गया। मौजूद स्कूल स्टॉफ और बालिकाओं ने करतल ध्वनि से सहमति जताई। कलेक्टर ने सुझाव पर निर्देश की मुहर लगा दी। उन्होंने डीईओ को इसके निर्देश जारी कर दिए।



ये होंगे आयोजन



सभी स्कूलों में सफाई और स्वच्छता विषय पर परिचर्चा, वाद विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग इसकी व्यवस्था करेगा।



दैनिक भास्कर के सुझाव पर बालदिवस पर स्कूलों में सफाई में जनभागीदारी के साथ स्वच्छता विषय पर परिचर्चा, वाद-विवाद और चित्रकला स्पर्धा आयोजित करने के निर्देश डीईओ को दिए हैं।



अजातशत्रु, कलेक्टर

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: