Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 05:37 [IST]  

danik bhaskarएक्सप्रेस-वे और हाई-वे पर रहेगी विशेष सुरक्षा

Bhaskar News

गुड़गांव. कॉमनवेल्थ-2010 के दौरान दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे तथा दिल्ली को जयपुर से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-8 पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी। केवल पुलिस ही नहीं बल्कि एक्सप्रेस-वे निर्माता कंपनी के बाऊंसर्स और कॉमनवेल्थ कमेटी द्वारा तैयार वॉलंटियर्स की निगाह भी एक्सप्रेस-वे और एनएच-8 पर होने वाली हर गतिविधियों पर रहेगी।



दिल्ली बोर्डर से लेकर कादरपुर स्थित शूटिंग रेंज तक की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचने वाली गुड़गांव पुलिस के सैकड़ों जवान यहां तैनात किए जाएंगे तो डीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि एक्सप्रेस-वे पर कोई अनहोनी नहीं होनी चाहिए, जिससे देश की प्रतिष्ठा को धक्का लगे।



सूत्रों के अनुसार इन्हीं निर्देशों के बाद कंपनी ने भी पुलिस की योजना के मुताबिक अपने बाउंसर्स की सेवा भी देने की योजना बनाई है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली बार्डर से लेकर गुड़गांव के खेड़कीदौला टोल बैरियर तक एक्सप्रेस-वे पर 500 के करीब बाउंसर्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा कॉमनवेल्थ कमेटी ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 4000 वॉलंटियर्स तैयार किए हैं। जिनमें से लगभग 400 वॉलंटियर दिल्ली बोर्डर से लेकर गुड़गांव के शूटिंग रेंज तक तैनात किए जाएंगे। इन्हें भी विशेष ट्रेनिंग देकर विशेष वर्दी में खड़ा किया जाएगा।



कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भले ही गुड़गांव में केवल शूटिंग की फुल बोर इवेंट होगी, लेकिन हजारों अतिथियों का बोझ साइबर सिटी के नाम से प्रसिद्ध इस शहर पर होगा। ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर काम किया जा रहा है।पुलिस कमिश्नर एसएस देशवाल के मुताबिक कॉमनवेल्थ एक बड़ा इवेंट है।



यहां शूटिंग इवेंट होने और ठहरने की व्यवस्था के चलते गुड़गांव की भी इसमें अहम भूमिका रहेगी। इसलिए हर स्तर पर सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। जिसमें प्राइवेट कंपनियों की सहायता भी ली जा रही है। ऐसे में एक्सप्रेस-वे निर्माता डीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी और वॉलंटियर्स की भी सुरक्षा में सहायता ली जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: