Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 05:38 [IST]  

danik bhaskarबाइक चोर गिरोह के 5 गुर्गे गिरफ्तार

Bhaskar News

पानीपत. सीआईए-टू पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के पांच गुर्र्गो को गिरफ्तार कर चोरी की 16 बाइक बरामद की गई हैं। ये बाइक पानीपत और जींद से चोरी की गई थी।



गिरोह के गुर्गे सोनीपत के थाना बरौदा अंतर्गत घड़वाल गांव निवासी संजय पुत्र लक्ष्मीनारायण, अनिल पुत्र श्रीराम, सोनू पुत्र रामेश्वर व सुभाष पुत्र रूपचंद को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उनको शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक अन्य आरोपी उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी उम्रदराज को भी गिरफ्तार किया है।



बैंक के सामने से चुराते थे



बाइक चोर गिरोह अधिकतर घटनाओं को बैंकों के सामने अंजाम देते थे। बैंक के सामने बाइक खड़ी करके जैसे ही कोई व्यक्ति अंदर जाता था, उसके पीछे-पीछे गिरोह का एक गुर्गा जाता और वह बाहर खड़े अपने साथियों को बाइक उड़ा ले जाने का इशारा कर देता था। इसके बाद मास्टर की से बाइक चोरी कर ली जाती थी। इस गिरोह के लोग अधिकतर हीरो होंडा बाइक ही चोरी करते थे।



कई जिलों में है नेटवर्क



बाइक चोर गिराह का नेटवर्क कई जिलों में फैला है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पानीपत, समालखा व जींद से बाइक चोरी की हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही कि उन्होंने और कितने जिलों से बाइक चोरी की है।



कैराना में बेच देते थे बाइक



बाइक चोर गिरोह के गुर्गे हरियाणा से बाइक चोरी करके उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी उम्रदराज को औने-पौने दामों में बेच देते थे। यह गिरोह पिछले चार-पांच महीने से सक्रिय है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: