Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 05:55 [IST]  

danik bhaskarस्टूडेंट्स ने कंपीटिशन में दिखाया टैलेंट

सिटी रिपोर्टर

cजोधपुर. सेंट्रल एकेडमी विद्यालय परिवार की ओर से शुक्रवार को टाउन हॉल में हुई वार्षिक वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते करते हुए बेबाक तर्को से आश्चर्यचकित कर दिया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नवीन महाजन के साथ विद्यालय के निदेशक अंकुर मिश्रा, अंकित मिश्रा, मुरली माथुर सहित अनेक अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद थे। प्रतियोगिता के हर वर्ग में विद्यालय की रातानाडा शाखा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
जूनियर समूह में रातानाडा शाखा व सीनियर समूह में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड शाखा विजेता रही। इसमें विद्यालय की पाली सहित जोधपुर की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रातानाडा विद्यालय प्राचार्य ममता झा ने बताया कि अंग्रेजी भाषा में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में जूनियर समूह में आठवीं व नवीं के विद्यार्थियों ने ‘वीडियो गेम्स से बच्चों में आक्रामकता को बढ़ावा’ विषय पर सवाल -जवाब किए।



एक पक्ष ने वीडियो गेम्स को कम्प्यूटर तकनीकी, मानसिक, सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास के लिए उचित बताया वहीं विपक्षी समूह ने इससे चिड़चिड़ापन, अनुचित व्यवहार, अनेक बीमारियों का जिम्मेदार ठहराते हुए शारीरिक विकास के लिए बाधक बताया। विद्यार्थियों ने इस दौरान देश-विदेश की अनेक घटनाओं के उदाहरण प्रस्तुत किए।



सीनियर समूह में दसवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक तरक्की के संबंध में विचार व्यक्त किए। इसमें विद्यार्थियों ने टेली कम्युनिकेशन, मोबाइल, कम्प्यूटर क्रांति, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल साइंस में क्लोनिंग आदि की तरक्की को मानव के लिए वरदान बताया। वहीं दूसरी ओर इसके नुकसान पर सवाल-जवाब किए गए।



51 हजार की आर्थिक सहायता



इस अवसर पर कलेक्टर नवीन महाजन ने विद्यालय परिवार की ओर से शास्त्री नगर शाखा के शिक्षक उम्मेदराम शास्त्री के निधन पर उनकी पत्नी नीमा देवी को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। कलेक्टर नवीन महाजन के आगमन पर उनका स्वागत किया गया और एलसीडी प्रोजेक्टर पर विद्यालय का पारिवारिक विवरण सहित सभी शाखाओं की शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों की जानकारी दी गई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: