Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 05:59 [IST]  

danik bhaskarपटवारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भास्कर न्यूज

ghजोधपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को बिलाड़ा तहसील के कापरड़ा गांव के पटवारी मंगलदास को गिरदावरी व जमाबंदी की एवज में साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे—हाथ गिरफ्तार किया।



उप महानिरीक्षक (एसीबी) गोविन्द गुप्ता ने बताया कि कापरड़ा गांव के दिलीप सिंह पुत्र चैनसिंह ने शिकायत देकर बताया कि गांव का पटवारी उसकी जमीन की गिरदावरी व जमाबंदी की नकल देने के बदले 2 हजार व पूर्व में किए एक काम के डेढ़ हजार रुपए मांग रहा है।



शिकायत का सत्यापन करवाए जाने पर साढ़े तीन हजार रुपए मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर डीएसपी विनोद गांधी की अगुवाई में ट्रेप का आयोजन किया गया। आरोपी पटवारी मंगलदास पुत्र रुघनाथदास ने फोन पर परिवादी को पावटा क्षेत्र के कल्याणसिंह कालवी प्याऊ बस अड्डे पर साढ़े तीन हजार रुपए लेकर बुलाया।



योजना के अनुरूप सायं 5:30 बजे आरोपी पटवारी मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा और दिलीपसिंह से रिश्वत की राशि ले ली। इशारा पाते ही एसीबी दल ने उसे दबोच लिया और रिश्वत की राशि उसके पेंट की जेब से बरामद की। मौके पर भीड़ हो जाने तथा कार्रवाई के लिए उपयुक्त जगह नहीं होने के चलते अधिकारी उसे आरटीओ ऑफिस ले गए। वहां आरोपी के हाथों व पेंट की धोवन में गुलाबी रंग आया।



जानकारी के अनुसार जोधपुर में लक्ष्मणनगर, सी रोड निवासी मंगलदास मूलत: बिलाड़ा तहसील के गांव चांदेलाव का रहने वाला है। एसीबी टीम रात को उसके जोधपुर स्थित घर पर तलाशी लेने पहुंची।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: