Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 06:25 [IST]  

danik bhaskarस्वाइन फ्लू : तीन और बच्चे अस्पताल पहुंचे

Bhaskar News

पानीपत. शहर में स्वाइन फ्लू की दहशत एक बार फिर से फैल गई है। स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर मॉडल टाउन के तीन बच्चे शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल की टीम ने तीनों बच्चे के सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिए।



ध्यान रहे कि गुरुवार को मॉडल टाउन के शांति नगर के चार वर्षीय बच्चे की दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सीएमओ डा. एसएस पूनिया ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी कपिल बजाज के चार वर्षीय बेटे को कई दिन से बुखार था।



हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घर का माहौल गमगीन होने की वजह से सिविल अस्पताल की टीम शुक्रवार को जांच के लिए नहीं जा सकी। मौत की सूचना के बाद से मॉडल टाउन में दहशत का माहौल है।



कपिल चड्ढा के बेटे आरनव के संपर्क में आए तीन अन्य बच्चों को भी कई दिन से खांसी और जुकाम था। मौत के बाद उनके परिजन भी चिंतित हो गए। डा. एसएस पूनिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग चौकस है। शनिवार को एक टीम मॉडल टाउन भेजी जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: